अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 17 December 2022: आज मेष और कन्या राशि को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें बाकियों की स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 17, 2022, 06:11 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 December 2022: आज मेष और कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलने की उम्मीद है। तुला और मीन राशि के छात्रों को टेक्निकल या मैनेजमेंट फील्ड जॉब मिल सकती है। कर्क तथा मकर राशि के जातकों को वाहन चलाने के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। चसिए जानते हैं विस्तृत राशिफल के बारे में-

Image

Horoscope Today, 17 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 December 2022: न17 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज-आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। चन्द्रमा बुध प्रधान राशि कन्या में है। सूर्य धनु में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- चन्द्रमा छठें, द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।

2. वृष-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम छात्रों के कॅरियर को को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से अष्टम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन-चतुर्थ चन्द्रमा व अष्टम सूर्य आर्थिक व स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4. कर्क-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय में है। आज बिजनेस में सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।कम्बल का दान करें।

5. सिंह-सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से द्वितीय भाव में गोचर आज आपको स्वास्थ्य में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

6. कन्या- तृतीय भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक-चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य का गोचर इसी राशि में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। फलों का दान करें।

10. मकर- चन्द्रमा नवम व सूर्य द्वादश हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ करें । बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। कम्बल का दान।करें।

12. मीन- चन्द्रमा सप्तम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article