अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 16 November 2022: आज सूर्य वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 06:21 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 November 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें यहां।

Image

Today Horoscope 16 November 2022: आज का राशिफल हिंदी में यहां

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा अश्लेषा नक्षत्र में है व कर्क राशि है। कर्क का चन्द्रमा प्रेम का कारक ग्रह है। बहुत दिनों से खराब दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता के समावेश का दिवस है। आज युवा अपनी लव लाइफ में सफल रहेंगे। सूर्य तुला व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज राशि स्वामी मंगल तृतीय व गुरु द्वादश होकर व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। उच्चाधिकारी को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष-आज का दिन जाँब के लिए थोड़े संघर्ष का है लेकिन रुके धन का आगमन हो सकता है। दायित्व परिवर्तन या स्थान में बदलाव की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।गुरु के बीज मंत्र का जप करें। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन- आज के दिन जाँब में दायित्व परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।केतु के द्रव्यों कम्बल व तिल का दान करें। गो माता को गुड़ खिलाएं। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।

4. कर्क-चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी भाव में है। दाम्पत्य जीवन मे प्रेम का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व पिता तथा बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह-इस राशि से द्वादश चन्द्रमा भावुकता देता है। शुक्र दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाएगा। इस राशि से तृतीय सूर्य व अष्टम गुरु जाँब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व पीला रंग शुभ है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से एकादश शुभ तथा गुरु सप्तम धन प्रदान करने वाला है। पॉलिटीक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। युवा लव लाइफ में क्रोध को संयमित रखें।

7. तुला- चन्द्रमा इसी राशि से दशम गोचर रत है। दशम कर्म का भाव होता है। शनि मकर में वक्री है। जाँब व व्यवसाय में लाभ संभव है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रेम में अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक- सूर्य द्वादश ,चन्द्रमा नवम तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में क्रोध से बचें।

9. धनु- आज चन्द्रमा अष्टम, सूर्य एकादश में है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10. मकर- चन्द्रमा सप्तम यानी जीवनसाथी व गुरु मीन में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ- चन्द्रमा मन व प्रेम का कारक ग्रह होकर इसी राशि से खष्ठम रहकर दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता देगा। द्वितीय गुरु शुभ है।मङ्गल यात्रा का संयोग बना रहे हैं। सूर्य शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मङ्गल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व पँचम चन्द्रमा संतान को शुभ फल देंगे। जाँब में विवाद से बचें। सप्तम सूर्य से व्यवसाय में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article