अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 15 October 2022: शनि देव की 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, करियर में मिलेगी तरक्की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:19 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 October 2022: शनि देव की कृपा मेष, मिथुन, कन्या, सिंह, धनु किन राशियों पर बरसने वाली है जानिए।

Image

Horoscope Today, 15 October 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा 10:05 am तक वृष राशि में रहेंगे फिर मिथुन राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य कन्या व मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- द्वादश गुरु,10:05am के बाद चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

2. वृष- मैनेजमेंट व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभान्वित होंगे। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा 10:05am के बाद इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन- इस राशि से चतुर्थ सूर्य व 10:05 am के बाद इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र गोचर के कारण रियल स्टेट के व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

4. कर्क- आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लवलाइफ में सफल रहेंगे।

5. सिंह-10:05am के बाद चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

6. कन्या- द्वादश सूर्य व 10:05am के बाद दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला- छात्र कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक- आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।दाम्पत्य जीवन मे तनाव सम्भव है।

9. धनु- आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा 10:05am के बाद सप्तम हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल फलों का दान करें।

10. मकर-10:05am के बाद चन्द्रमा मिथुन व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र व बुध गोचर से आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सात प्रकार के अन्न का दान करें। लव लाइफ तनाव ग्रस्त हो सकती है।

11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे। आज जाँब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। पीले वस्त्रों व फल का दान करें। बेल का पेड़ लगाएं।

12. मीन-सप्तम सूर्य व 10:05am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा शुभ रहेंगे। शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। मकर व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article