अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 15 November 2022: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास, जानें आज का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 04:44 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 November 2022: मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद कास रहने वाला है। इस राशि के जातकों के काम और कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का अंत होगा। अन्य राशि के जातक यहां देखें बाकियों का हाल।

Image

15 नवंबर 2022 का राशिफल

सुजीत जी महाराज-आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। मङ्गल मिथुन व सूर्य तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कर्क व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।

मेष- सूर्य तुला व चन्द्रमा कर्क में हैं। आज मङ्गल व बुध जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर की अनुकूलता के कारण पॉलिटीक्स में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें। मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।मिथुन-छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जाँब में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर बरगद का पेड़ लगाएं। जीवनसाथी से मीठा बोलें।कर्क- चंद्रमा इस राशि का बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।सिंह-बिजनेस में सफलता है। नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सूर्य उपासना करें।कन्या-कर्क का चन्द्रमा व पँचम शनि संतान के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं। तुला-आज बिजनेस में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।खान पान पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाये। वृश्चिक- आज मङ्गल अष्टम व शनि तृतीय व्यवसाय को सफल करेंगे। संतान की प्रगति को लेकर उत्साह होगा। मूंग का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा ग्रह की शुभता बढ़ती है।धनु-चन्द्रमा का कर्क व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।मकर- चन्द्रमा का कर्क व शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।कुंभ-चन्द्रमा खष्ठम व शनि द्वादश हैं। शुक्र बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।मीन- चन्द्रमा पँचम ,सूर्य अष्टम व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है।शुक्र व बुध गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।सात अन्न का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article