अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 15 january 2023: मकर संक्रांति के दिन इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान!

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 14, 2023, 05:54 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 January 2023: आज वृष और मकर राशि के जातको को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वहीं, मेष व कन्या राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा वृष व मकर राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Image

Horoscope Today, 15 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 January 2023: 15 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज मकर संक्रांति है।सूर्य अब 30 दिन मकर राशि में ही रहेंगे।इस समय सूर्य,शुक्र व शनि एकसाथ मकर में आ गए हैं। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज सूर्य व शनि का दशम तथा चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। कम्बल का दान करें।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है।धार्मिक यात्रा की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

3. मिथुन- सूर्य -शुक्र तथा शनि का इस राशि से अष्टम गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगर व आसमानी रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का चतुर्थ व सूर्य तथा शनि का एकसाथ मकर गोचर आर्थिक विकास देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।तिल का दान करें।असत्य मत बोलें।

5. सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय शुभ है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।गुड़ व तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।

6. कन्या-चन्द्रमा का द्वितीय व शनि -सूर्य का पँचम व सप्तम गुरु जाँब के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।खिचड़ी का दान करें।

7. तुला-चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य शुक्र तथा शनि के साथ चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।

8. वृश्चिक- आज जाँब में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफलता देगा।मेष व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। माता -पिता का आशीर्वाद लें।

9. धनु- सूर्य व शुक्र द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश रहकर पॉलिटीक्स के लिए अनुकूल हैं। रुके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।कम्बल दान करें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि ,शुक्र व सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।तिल व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश सूर्य व शनि तथा तुला का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।कम्बल का दान करें।

12. मीन- आज राजनीति में एकादश शनि तथा सूर्य मङ्गलमय है। इस राशि में गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article