Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 15 दिसम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 15 दिसम्बर 2022 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म, मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-12-2022 का भाग्यांक भी 06 ही रहेगा। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र फ़िल्म, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय- अंक 01,03 व 09 मित्र हैं।सूर्य व शुक्र प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व बुध का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जॉब में उन्नति रहेगी। नामांक 05 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा संभावित है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 04 व 07 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-07 व 08
जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र व मित्र अंक 08 स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर दे सकता है।
स्वास्थ्य--साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शुक्र सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-06 व 07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय- मङ्गल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा।अंक 04 व 07 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को मङ्गल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक व भाग्य स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य-मङ्गल लीवर सम्बन्धित रोग दे सकता है। मसूर व गुड़ का दान करें।
