Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 December 2022: सुजीत जी महाराज- आज के दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है व मघा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष, तुला व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज पंचम चन्द्रमा व द्वादश गुरु छात्रों को कॉरियर में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
2. वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन- खष्ठम सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
4. कर्क- गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, जो कि आज सिंह में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5. सिंह- गुरु अष्टम व चन्द्रमा इसी राशि में राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ शुभ रहेंगे। गुरु परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। व्यवसाय संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
6. कन्या- सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व सिंह का चन्द्रमा जॉब के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है, जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमानजी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तुला राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।
7. तुला- सूर्य राशि से द्वितीय तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर स्वास्थ्य के लिए शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का वृक्ष लगाएं।
8. वृश्चिक- चन्द्रमा दशम तथा सूर्य इसी भाव में रहकर कर्म भाव में प्रगति देंगे। गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कन्या व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
9. धनु- आज चन्द्रमा नवम तथा गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। बिजनेस को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
10. मकर- शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।
11. मकर- सूर्य दशम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा सिंह तथा गुरु मीन में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व सात प्रकार के अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।
12. मीन- सूर्य नवम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। पॉलिटिक्स में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। ठंड के इस मौसम में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
