Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 March 2023: आज सोमवार महादेव का दिन है। इस जिन विधिवत भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है। वहीं आज शीतला सप्तमी का पावन पर्व भी है। मान्यता है कि, इस दिन विधि विधान से माता शीतला की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों के संक्रमण से मुक्ति मिलती है। इस दिन लोग माता को प्रसाद चढ़ाते हैं व विधिवत पूजन कर घर के सदस्यों विशेषकर बच्चों को चेचक जैसी संक्रामक बीमारी से रक्षा की कामना करते हैं। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन समेत कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशि के जातकों को व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा।
वहीं नौकरी के क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। हालांकि इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहें। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। इन राशियों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यहां मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी 12 राशियों के जातक अपना राशिफल देख सकते हैं।
Today Horoscope, यहां पढ़ें आज का राशिफल 13 March 2023
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज आपको लोगों का साथ मिलेगा जिससे आपकी कई परेशानी दूर होगी। अपनी मेहनत से आज सफलता हासिल कर सकते हे। आज किसी सहकर्मी से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधान रहे । आज विवाह का मुद्दा उठाना अच्छा विचार नहीं है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आर्थिक रूप से आज दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। स्टॉक में निवेश करने के लिए भी अच्छा दिन है ।परिवार के साथ समय बिताएंगे आपका जीवनसाथी आज आपकी सराहना करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : नीला
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कई ऐसे अवसर मिलेंगे जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। आज कोई नया ऑफर मिल सकता है अपने जीवनसाथी की सलाह से उसका फायदा उठा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : क्रीम
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। आपके लिए निवेश करने का दिन नही है। मेडिकल फील्ड में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा।आज आपका मूड खराब रह सकता है। जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : लाल
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज अपना कौशल दिखाने का दिन है आप अपने टैलेंट से प्रशंसा हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शुक्र आपके पक्ष में है जिसका आपको लाभ मिलेगा।प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : क्रीम
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)
आज आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा । अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य करें सफलता हासिल होगी। आज उद्योग में निवेश करने का दिन अच्छा है कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं । वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की देखभाल करें और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग :सफेद
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
आज आपके मित्र आपका मार्गदर्शन करेगें जिससे आपको सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। अपने व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं,पहले के अधूरे काम आज पूरे होंगे। खेलते समय सावधानी बरतें आपको चोट लग सकती है । बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : वॉयलेट
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)
आज अपने अधूरे कामों की सूची बना लें और उन्हें पूरा करें नहीं तो आपको इसकी चिंता सता सकती है। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे धन को फालतू की चीज़ों में खर्च करने से बचें। सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह से आज का दिन भी पॉजिटिव रहने वाला है ।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : गुलाबी
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
करियर की चिंता सता सकती है ,इसके बारे में ज्यादा सोचेंगे।आज साहित्य से जुड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।आप अपनी बुद्धि से सही जगह निवेश करने में सफल होंगे आपको आर्थिक लाभ होगा। दिन के अंत में सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
आज का दिन दोस्तों के साथ रहेगा , खर्चा थोड़ा बढ़ा सकता है। उद्योग में सफलता मिलेगी । आज आपका जीवनसाथी घरेलू और व्यवसायिक दोनों ही क्षेत्रों में आपका साथ देगा। अच्छी सेहत के लिए आराम करने की आवश्यकता है ।काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग: नीला
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
व्यवसाय में आज सोच समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। आज का दिन काम करने का है अपने कार्य क्षेत्र में आज मेहनत से सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक :18
शुभ रंग : लाल
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
आप अपने व्यक्तित्व के कारण दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे । आज छोटी-छोटी फर्मों में निवेश कर सकते हैं। किसी से छोटी मोटी बहस हो सकती है व्यवसाय में लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें कमर में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : भूरा
