अध्यात्म

Horoscope 12 September 2023: आज मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को धन की होगी प्राप्ति, जानिए आज का राशिफल यहां

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 12 September 2023 in Hindi: आज का दिन राशि चक्र की शुरुआती तीन राशियां मेष, वृषभ और मिथुन के लिए लकी रहेगा। इन राशि के लोगों को धन-संपत्ति की प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे। यहां देखें अपना दैनिक राशिफल।

Image

Horoscope 12 September 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) किया जाता है। इसी के साथ आज श्री कृष्ण छठी (Krishna Ji Ki Chhati 2023) भी है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिव और श्री कृष्ण जी की कृपा पाने के लिए खास रहेगा। पंचांग अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ये योग किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो शुभत्ता से भरा ये दिन मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर तमाम राशियों के लिए लकी साबित होगा। जानने के लिए देखिए आज का राशिफल यहां।

मेष राशि

आज बिजनेस में सफलता का दिवस है। युवा लव लाइफ में छोटे मोटे संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन छात्रों के करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। व्यवसाय में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

मिथुन राशि

धन आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। तिल का दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

जॉब व परिवार के कार्यों में अति व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

सिंह राशि

आप व्यवसाय में कुछ विशेष कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सूर्य उपासना करते रहें। गायत्री मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि

आज का दिवस लाभ व कई पुनीत अवसरों की प्राप्ति का है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी प्रिय मित्र आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। बुध से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

तुला राशि

व्यवसाय से खुश रहेंगे। जॉब की पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक राशि

जॉब में सब बेहतर रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चावल का दान करें।

धनु राशि

छात्र करियर में प्रगति से खुश रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरु का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

मकर राशि

जॉब व व्यवसाय का वातावरण अनुकूल रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशि

जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लें। अपने पूर्व के किसी निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। केयरलेस एक्टिविटीज प्रॉब्लम दे सकते हैं। उड़द का दान करें। लव लाइफ बेहतर होगी। अन्न दान करते रहें।

मीन राशि

व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बहुत दिनों से बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में थे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। नित्य दैनिक पूजा करके ही घर के बाहर निकलें। घर के मंदिर में श्री सूक्तम का पाठ करें। तिल व चावल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article