अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 12 December 2022: कर्क और मिथुन राशि के छात्र को मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानें क्या बताता है आपका राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 12, 2022, 06:14 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 December 2022: आज कन्या और मीन राशि के जातकों हर सूरत में सफलता हासिल होगी। कर्क और मिथुन राशि वाले छात्रों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। वहीं मेष व धनु राशि के जातक को वाहन चलाने के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। आइए जानते हैं आज के सारे राशिफल के बारे में।

Image

Horoscope Today, 12 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 December 2022: आज पुष्य नक्षत्र है व चन्द्रमा कर्क राशि में जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष- पारिवरिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को केला खिलाइए।

2. वृष-राजीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्र प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय दिवस को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं । मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में पद परिवर्तन हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व लाल रंग शुभ है।

3.मिथुन--इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि से द्वितीय गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4. कर्क-आज का दिन जाँब में सफलता का है।आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

5. सिंह-अभी चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।

6. कन्या- तृतीय सूर्य व दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे।व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।बुध बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

7. तुला- सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय व शनि मकर में हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक- आज बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।फलों का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।बुध बैंकिंग जाँब को बेहतर करेंगे।

9. धनु- आज चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं। सूर्य भी द्वादश व चन्द्रमा अष्टम हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

10. मकर-शुक्र आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ देंगे। चन्द्रमा कर्क व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सात प्रकार के अन्न का दान करें।यात्रा हो सकती है।

11. कुंभ-व्यवसाय में शुक्र सफल करेंगे।आज जाँब में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।

12. मीन-नवम सूर्य व पँचम चन्द्रमा शिक्षा को मङ्गलमय रहेंगे।बुध व शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।उड़द का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article