अध्यात्म

Horoscope 2024: मालव्य राजयोग इन 5 राशियों की पलटेगा किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

Rashifal 2024 In Hindi: शुक्र के तुला राशि में गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। ये योग 2024 में 5 राशियों की किस्मत पलट देगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Horoscope 2024 In Hindi

Horoscope 2024 In Hindi: वैदिक ज्योतिष में मालव्य योग को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ये योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। शुक्र के किसी विशेष भाव में होने पर मालव्य योग का निर्माण होता है। जब ये योग बनता है तो व्यक्ति को तमाम सुखों की प्राप्ति होती है। इस योग के परिणामस्वरूप व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। शुक्र के वृषभ, तुला और मीन राशि के पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में होने पर मालव्य योग बनता है। जानिए इस योग से 2024 में किन राशियों की पलटने वाली है किस्मत।

मेष राशि । Aries Horoscope 2024

आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। सेहत के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। अगर आप सिंगल हैं और जीवनसाथी की तलाश में लगे हैं तो नए साल में आपकी शादी तय हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्‍छा समय है। मालव्य राजयोग आपको तमाम सुख प्रदान करेगा।

मिथुन राशि । Gemini Horoscope 2024

नवंबर का आखिरी सप्‍ताह आपके लिए बहुत लकी साबित होगा। आपको अपने भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान की ओर से भी आपको कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है।

कन्‍या राशि । Virgo Horoscope 2024

कन्‍या राशि के लोगों को इस सप्‍ताह बहुत लाभ मिलेगा। आप अपनी जिम्‍मेदारियों को अच्‍छी तरह से समझेंगे। यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी और आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि । Libra Horoscope 2024

तुला राशि के लोगों को इस योग से अत्‍यंत लाभ मिलेगा। आपको करियर में कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। आप अपने बिज़नेस का विस्‍तार कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्‍नति भी पूर्ण संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय काफी अनुकूल है। कर्ज से भी मुक्‍ति मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

मकर राशि । Capricorn Horoscope 2024

मकर राशि वालों के लिए ये योग बेहद फलदायी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी अच्‍छा समय है। नए साल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कोई बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article