अध्यात्म

Chandra Grahan 2026 Time In Uttar Pradesh Live Update: आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा

Chandra Grahan 2026 Timing Today (आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा) Sutak Kal Timing in लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज होली पर चंद्र ग्रहण किस समय से शुरू होगा: आज यानी 3 मार्च 2026 को भारत में चंद्र ग्रहण दिखने वाला है। इसका सूतक भी लग चुका है। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यहां से जान सकते हैं कि आपके शहर में आज चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा और ग्रहण कितने बजे दिखेगा।

Image

उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, यूपी में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा (pc: canva)

Chandra Grahan 2026 Today Timing, आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा: आज 3 मार्च 2026 कोसाल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पुराणों के अनुसार जब राहु और केतु चंद्रमा को ग्रसते हैं, तब चंद्र ग्रहण होता है। भोजन न करना, मंदिर के पट बंद रखना जैसे ग्रहण के कुछ खास नियम भी होते हैं। इनका पालन करना ही चाहिए। वैसे ग्रहण कब से कब तक रहने वाला है, इसके समय को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन हो सकती है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश यानी यूपी के रहने वाले हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां से आप उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण दिखने का सही समय जान सकते हैं।

UP Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (यूपी में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा)-

शहर का नामचंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगाचंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा
लखनऊ3:20 PM से 6:47 PM6:02 PM से 6:47 PM तक
कानपुर3:20 PM से 6:47 PM6:02 PM
आगरा3:20 PM से 6:47 PM6:10 PM
वाराणसी3:20 PM से 6:47 PM6:12 PM
प्रयागराज3:20 PM से 6:47 PM6:10–6:15 PM
गाजियाबाद3:20 PM से 6:47 PM6:20 PM
मेरठ3:20 PM से 6:47 PM6:15- 6:20 PM
बरेली3:20 PM से 6:47 PM6:15 PM
गोरखपुर3:20 PM से 6:47 PM6:10 PM- 6:15 PM
अयोध्या3:20 PM से 6:47 PM6:05- 6:15 PM
मथुरा3:20 PM से 6:47 PM6:18 PM

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

चंद्र ग्रहण के दौरान शांत और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना अच्छा माना जाता है। इस समय कई लोग ध्यान, मंत्र- जप या प्रार्थना करते हैं, जैसे भगवद्गीता का पाठ या ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप। ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन बना लेना और ग्रहण के दौरान ताज़ा भोजन न करना पारंपरिक मान्यता है; कुछ लोग खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देते हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने और घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर के घर में गंगाजल छिड़कना और ताज़ा भोजन बनाना शुभ माना जाता है। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, इसलिए डरने की आवश्यकता नहीं है।

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण के दौरान पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कुछ कार्यों से बचना चाहिए। ग्रहण के समय भोजन पकाना या खाना नहीं चाहिए। साथ ही पहले से बने भोजन को ढककर रखना चाहिए, कई लोग तो उसमें तुलसी के पत्ते डालते हैं। इस दौरान सोना, बाल या नाखून काटना, सिलाई-कढ़ाई करना या किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करना भी वर्जित माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर न निकलने और तेज धार वाले औजारों का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके साफ- सफाई करना और ताजा भोजन बनाना शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है तो अंधविश्वास से बचना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article