Santan Prapti Ke Vrat And Tyohar 2023: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कई ऐसे व्रत हैं जो संतान प्राप्ति, उनकी लंबी आयु, स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशियों के लिए माताएं रखती हैं। कहा जाता है कि इन व्रतों को रखने से पुत्र के मार्ग में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही निःसंतान को स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। 2023 में भी ऐसे व्रत व पर्व आएंगे तो संतान सुख के लिए रखे जो हैं। माना जाता है कि इन व्रत को करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही संतान तेज व भाग्यशाली होती है। साथ ही उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
इस आर्टिकल के जरिए 2023 में आने वाले ऐसे व्रत की तिथि और तारीख के बारे में जान सकते हैं जो संतान सुख देने वाले माने जाते हैं। इनमें बिहार का लोकप्रिय पर्व छठ पूजा है और उसी के साथ ही अहोई अष्टमी व जितिया भी हैं। इनके अलावा भी हिंदू कैलेंडर में कुछ व्रत संतान सुख के लिए जाने जाते हैं। यहां देखें इनकी पूरी लिस्ट।
Hindu Vrat Tyohar Calendar 2023
1. पौष पुत्रदा एकादशी व्रत (Paush Putrada Ekadashi 2023 ):
यह व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से, 2 जनवरी 2023, दिन सोमवार को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने और माता लक्ष्मी संग विष्णु भगवान की विधिवत पूजन करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संतान की आयु भी लंबी होती है।
2. सावन माह की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi Vrat 2023) :
यह व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। जो कि इस बार 27 अगस्त 2023, दिन रविवार को रहेगा। इस दिन श्री हरि विष्णु के साथ भोलेनाथ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह व्रत संतान को संकट और कष्टों से बचाकर उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करता है।
3. संतान सप्तमी व्रत(Santan Saptami Vrat 2023):
यह व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। जो कि इसबार 22 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार को पड़ेगा। कहते हैं ये व्रत रखने से संतान का भविष्य उज्ज्वल होता है।
4. जितिया व्रत (Jivitputrika Vrat 2023):
जितिया व्रत, जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। जो कि इस बार 6 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को पड़ेगा। इस व्रत को रखने से बच्चों का विकास और उनकी खुशियां बरकरार रहती है। साथ ही संतान की आयु भी लंबी होती है।
5. अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2023):
अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। जो कि इसबार 5 नवंबर 2023, रविवार के दिन पड़ रहा है। यह व्रत उन माताओं के लिए बेहद खास है जिनके बच्चों की गर्भ में ही मृत्यु हो जाती है। ऐसे में संतान सुख प्राप्ति के लिए अगर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता की पूजा करें। फिर शाम के समय तारों को अर्घ्य देकर पारण कर लें तो उन्हें उचित फल की प्राप्ति होती है।
6. छठ पूजा (Chhath Puja 2023):
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का व्रत रखा जाता है। जो कि वर्ष 2023 में 19 नवंबर यानी रविवार के दिन पड़ रहा है। यह व्रत बच्चों की दीर्घायु के लिए फलदाई होता है। इस व्रत में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रख छठी मईया और आदित्य देव की उपासना करती हैं।
