Hindu New Year 2025 Kab Hai: हिंदुओं का नया साल कब आता है, जानिए हिंदू नव वर्ष 2025 कब से शुरू है

Hindu New Year 2025 Kab Hai (हिंदू नव वर्ष 2025 कब है): ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया में नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है लेकिन अगर हिंदुओं के नववर्ष की बात की जाए तो इसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। चलिए जानते हैं 2025 में हिंदू नव वर्ष कब मनाया जाएगा।

Hindu New Year 2025 Kab Hai: हिंदुओं के नए साल की शुरूआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और हिंदू नव वर्ष का पहला त्योहार होता है चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये वही दिन है जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन प्रभु श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था। चलिए जानते हैं 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से लग रहा है।

Hindu Nav Varsh 2025

Hindu Nav Varsh 2025

हिंदू नव वर्ष 2025 कब है (Hindu New Year 2025 Kab Hai)

हिंदू नव वर्ष 2025 की शुरुआत 30 मार्च से होगी। ये विक्रम संवत 2082 होगा। जो रेवती नक्षत्र और इन्द्र योग में शुरू हो रहा है। खास बात ये है कि इस दौरान सूर्य देव और चंद्र देव दोनों मीन राशि में विराजमान रहेंगे। बता दें हिंदू नववर्ष 2025 के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य देव हैं।

End of Feed