अध्यात्म

Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: आज कितने बजे होगी तीज की पूजा? जानें हरतालिका तीज पूजा का सही समय, ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल समय

Hartalika Teej Vrat Katha, Puja Subh Muhurat, Puja Vidhi in Hindi (हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2025): हरतालिका तीज की पूजा की तैयारियां तो पूरी हो चुकी हैं, लेकिन ये पूजा आज कितने बजे होगी, ये आपको यहां से पता चलेगा। यहां पर हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल मुहूर्त और पूजा की विधि बताई गई है।

Image

हरतालिका तीज 2025 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (pic credit:AI)

Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat, Puja Vidhi In Hindi (हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2025): हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये त्योहार आज ही है। ये त्योहार शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी महिलाएं दोनों ही रखती हैं। इस साल का व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा के समय को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। यहां से आप हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां पूजन की पूरी विधि की जानकारी भी दी गई है।

हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Puja Muhurat)-

हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक है। मतलब आपको पूजा करने के लिए 2 घंटे 35 मिनट मिलेंगे।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat)-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:27AM-5:15AM
  • अभिजित मुहूर्त- 11:57AM- 12:48PM
  • विजय मुहूर्त- 2:31PM- 3:23PM
  • गोधूलि मुहूर्त- 6:49PM- 7:11PM
  • अमृत काल- 11:30PM- 1:15AM
  • निशिता मुहूर्त- 12:01AM- 27 अगस्त 12:45AM

हरतालिका तीज प्रदोष काल मुहूर्त 2025 (Hartalika Teej Pradosh Kaal 2025)-

इस साल हरतालिका तीज की पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 6 बजकर 49 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)-

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन की पूजा में सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार करके बैठना चाहिए और लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। हरतालिका तीज पूजा में शिव जी और माता पार्वती की मिट्टी से मूर्ति बनाई जाती है। फिर एक छोटे से बर्तन में दूध, चीनी, शहद, दही और घी के मिश्रण के पंचामृत तैयार किया जाता है। फिर माता पार्वती को सुहाग की सभी चीजें चढ़ाई जाती है और भगवान शिव को भी वस्त्र अर्पित किये जाते हैं। पूजन के अंत में हरतालिका तीज की कथा सुनी जाती है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article