अध्यात्म

Hartalika Teej 2024: कब है साल 2024 में हरतालिका तीज, यहां चेक करें डेट और महत्व

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत कब है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Hartalika Teej 2024

Hartalika Teej 2024: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ये व्रत केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़किया भी ये व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर जो भी कुंवारी लड़कियां ये व्रत रखती हैं उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा।

हरतालिका तीज 2024 डेट ( Hartalika Teej 2024)

हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। साल 2024 में ये व्रत 6 सितंबर 2024, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। हरतालिका का व्रत हस्त नक्षत्र के दिन किया जाता है।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त ( Hartalika Teej Shubh Muhurat 2024)

6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस समय में भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करना शुभ होगा।

हरतालिका तीज पूजा विधि ( Hartalika Teej Puja Vidhi)

  • हरतालिका तीज के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद भगवान का ध्यान करें।
  • उसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन निर्जला व्रत रखें।
  • इस दिन साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर शिव गौरी की मूर्ति रखें।
  • यदि संभव हो तो मिट्टी से शिव परिवार की मूर्ति बनाये।
  • उसके बाद शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर भोग लगाएं।
  • माता गौरी को श्रृंगार अर्पित करें।
  • फिर आरती करने के बाद सब में भोग बांटे।
  • उसके बाद आप पानी पीकर अपना व्रत खोल सकते हैं।

हरतालिका तीज महत्व ( Hartalika Teej Importance)

हरतालिका तीज के व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए किया था। कठोर तपस्या के बाद ही पार्वती को शिव पति रूप में मिले थे। तब से ही सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखने लगीं।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article