अध्यात्म

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं करती हैं 16 श्रृंगार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज के दिन सोलह सिंगार का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे सोलह सिंगार करके तैयार होती हैं और पूजा करती हैं। यहां देखें सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट।

Image

Hartalika Teej 2024

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। तीज का व्रत साल में तीन बार रखा जाता है। जल्द ही हरतालिका तीज का व्रत आने वाला है। ये व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। ये व्रत निर्जला होकर पूरे दिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घ आयु और परिवार की सुख, समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं और माता पार्वती शिव जी की पूजा करती हैं। यहां देखें सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट।

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List (हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार लिस्ट)

  • बिंदी
  • सिंदूर
  • बिछिया
  • पायल
  • लिपिस्टिक
  • मांग टीका
  • काजल
  • गजरा
  • नथ
  • झुमका
  • कान बाली
  • मंगलसूत्र
  • चूड़ियां
  • मेहंदी
  • बाजूबंद
  • कमरबंद
  • आलता
  • नेल पोलिस

Hartalika Teej 16 Shringar Importance (हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार महत्व)

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं। इस दिन स्त्रियां पूरी तरह सजधज के माता पार्वती और शिव जी की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है। सुहागिन स्त्रियों के लिए 16 श्रंगार का बहुत ही खास महत्व होता है। इस दिन 16 श्रृंगार करके माता पार्वती की पूजा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और महिलाओं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article