Hartalika Puja 2023 Parana Time: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत आज यानि 18 सितंबर को रखा जा रहा है। महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। कुछ स्थानों पर अविवाहित लड़कियां भी अच्छा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के व्रत के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन होता है क्योंकि यह 24 घंटे का निर्जला व्रत होता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद अगले दिन चतुर्थी तिथि को इसका पारण किया जाता है। जिस प्रकार हरतालिका तीज का व्रत विधि-विधान से किया जाता है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के व्रत के पारण का समय क्या है।
हरतालिका व्रत पारण समय (Hartalika Puja 2023 Parana Time)
हरतालिका तीज के व्रत का पारण 19 सितंबर 2023 सूर्योदय के डेढ़ घंटे के अंदर सुबह के 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। इस व्रत का पारण इस समय में करना उचित होगा।
हरतालिका तीज व्रत पारण विधि ( Hartalika Parana Vidhi)
हरतालिका तीज व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करने के बाद शिव गौरी की पूजा करें। इसके बाद प्रसाद स्वरूप मिठाई और जल से अपना व्रत खोलें। इस दिन नमकीन या तले भुने खाने से अपना व्रत ना खोलें।
