Hartalika Puja 2023 Date : हिंदू धर्म में हरतालिका तीज के व्रत का बहुत महत्व है। हरतालिका तीज का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत और पूजा करती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना बहुत लाभकारी माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा से पहले सोलह श्रृंगार करती हैं। माता पार्वती पूजा के दौरान सुहाग का सामान भी चढ़ाया जाता है। इस व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज की पूजा थाली में कौन सी सामग्री होनी चाहिए।
हरतालिका तीज पूजा सामग्री (Hartalika Puja 2023 Puja Samagri)
- गीली काली मिट्टी या बालू रेत।
- पंचामृत
- नाड़ा
- तुलसी
- पांच तहर के फल
- वस्त्र
- पांच तरह की मिठाई
- कलश (मिट्टी या पीतल)
- आंक का फूल
- घी
- पान
- सुपारी
- बताशा
- कपूर
- दीपक
- कुमकुम
- शमी का पत्ता
- केले का पत्ता
- धतूरा, भांग
- गंगाजल
