अध्यात्म

Hariyali Teej 2024: इस साल कब है हरियाली तीज, नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Hariyali Teej 2024 Date: हरियाली तीज का व्रत पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस दिन शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा।

Image

Hariyali Teej

Hariyali Teej 2024 (हरियाली तीज कब है 2024): सनातन धर्म में हरियाली तीज के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित व्रत है। हिंदू धर्म में पति की दीर्घ आयु के लिए सुहागिन स्त्रियों द्वारा बहुत से व्रत रखे जाते हैं। उन्हीं में से एक हरियाली तीज का व्रत है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिपूर्वक शिव जी की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। ऐसे में आइए जानें साल 2024 में हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा।

Hariyali Teej 2024 (हरियाली तीज कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

Hariyali Teej 2024 Shubh Muhurat (हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि 6 अगस्त शाम 7 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 अगस्त को 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 7 अगस्त ये व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Hariyali Teej Puja Vidhi (हरियाली तीज पूजा विधि)

  • हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में साफ सफाई करें।
  • फिर शिव और पार्वती जी की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।
  • फिर शिव जी को बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करें।
  • उसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें ।
  • अंत में आरती करें और भोग लगाएं।

Hariyali Teej Importance (हरियाली तीज महत्व)

हिंदू धर्म में हरियाली तीज के व्रत का खास महत्व है। इस दिन का व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। तीज का व्रत शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके ही पूजा करें। हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्या के द्वारा भी किया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article