अध्यात्म

Hariyali Teej Kyu Manate Hai: हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है, जानिए इस त्योहार का महत्व

Hariyali Teej 2024 Date, Time And Mahatva (हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है): साल में तीन तीज पड़ती है जिसमें से पहली तीज हरियाली तीज होती है जो सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यहां हम आपको बताएंगे इस साल हरियाली तीज कब है, क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।

Image

Hariyali Teej Kyu Manate Hai

Hariyali Teej 2024 Date, Time And Mahatva (हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है): हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए मनाती हैं। इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और साज-श्रृंगार करती हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस दिन हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने का विशेष महत्व माना जाता है। बता दें हरियाली तीज का पर्व प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस तीज को सावन तीज, सिंधारा तीज, छोटी तीज और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल हरियाली तीज कब है और क्यों मनाया जाता है ये पर्व।

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है (Hariyali Teej Kyu Manai Jati Hai)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों कठोर तपस्या की थी। इस कड़ी तपस्या के बाद ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया। कहते हैं श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ही यानी हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती ने इस दिन को सौभाग्य का दिन होने का वरदान दिया। इसलिए ही हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन और व्रत करने करती हैं।

हरियाली तीज कब है 2024 (Hariyali Teej Kab Hai 2024)

इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 10 बजे तक रहेगी।

हरियाली तीज पूजा मुहूर्त 2024 (Hariyali Teej Puja Muhurat 2024)

हरियाली तीज पूजा का मुहूर्त 7 अगस्त की सुबह से लेकर रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का माना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article