अध्यात्म

Hanuman Mantra: शनिवार के दिन करें हनुमान जी के इन पांच मंत्रों का जाप, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Hanuman Mantra: शनिवार का दिन भगवान बजरंग बली को समर्पित है, इस दिन उनके मंत्र का जाप करने से बजरंग बली बहुत प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन हनुमान जी के किन मंत्रों का जाप करने से लाभ प्राप्त होता है।

Image

Hanuman Mantra

Hanuman Mantra: शनिवार का दिन हनुमानजी और शनिदेव को समर्पित है। इस दिन दोनों देवताओं के लिए व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से भक्त को हनुमान जी के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्त की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त के ग्रहों के हानिकारक प्रभाव दूर हो जाते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा और आरती का पाठ करना चाहिए। इससे सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इस दिन बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हनुमान जी के किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ अं अंगारकाय नमः'
  • ऊॅं कपिसेनानायक नम:
  • ऊॅं वज्रकाय नम:
  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
  • ॐ हं हनुमते नम:

हनुमान जी के इन खास पांच मंत्रों का जाप करने से साधक की सारी इच्छा पूरी होती है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि दोष हो तो उन्हें शनिवार के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन मंत्रों के जाप से जातक की कुंडली से सारे दोष दूर हो जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article