अध्यात्म

Guruvayur 2023: गुरुवयूर एकादशी कब है, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Guruvayur 2023: गुरुवयूर एकादशी को देवउठनी और प्रबोधिनी एकादशी दोनों नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु भगवान चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। आइए जानते हैं कब है गुरुवयूर एकादशी। सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Guruvayur Ekadashi 2023

Guruvayur 2023 Date: हर महीने की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। हर साल गुरुवयूर एकादशी या देवउठनी एकादशी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चातुमार्स के बाद जागते हैं। इस दिन से सारे मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। गुरुवयूर एकादशी केरल के कृष्ण मंदिर में मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विष्णु जी की पूजा और भजन कीर्तन करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कब है गुरुवयूर एकादशी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

कब है गुरुवयूर एकादशी (Guruvayur 2023 Date)

इस साल गुरुवयूर एकादशी 23 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

Guruvayur 2023 Shubh Muhurat ( गुरुवयूर एकादशी शुभ मुहूर्त)

एकादशी तिथि आरंभ- 22 नवंबर,2023 11 बजे

एकादशी तिथि समापन- 23 नवंबर 9 बजे

पारण समय- 24 नवंबर सुबह 6 बजे

गुरुवयूर एकादशी महत्व (Importance Of Guruvayur Ekadashi)

गुरुवयूर एकादशी का अपना एक महत्व है। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन केरल के कृष्ण मंदिर में बहुत धूमधाम से ये एकादशी मनाई जाती है ।केरल में गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और इसे स्वामी गुरुवायुरपन धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह वह स्थान है जहां गुरुवयूर एकादशी के दौरान विशेष पूजा और विशाल हाथी जुलूस निकलते हैं। गुरुवायुर मंदिर को दक्षिण भारत के द्वारका के रूप में भी जाना जाता है और यहां देश-विदेश से लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article