अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए, गुरु पूर्णिमा के उपाय कौन से हैं, राशि के अनुसार कैसे पाएं आशीर्वाद

Guru Purnima Par kya daan karna chahiye, Guru Purnima Ke Upay: गुरु पूर्णिमा का महापर्व आशीर्वाद पाने और जीवन को सही दिशा देने का है। ऐसे में इस पूर्णिमा पर दान करके और कुछ उपायों को करके संताप दूर किए जा सकते हैं। यहां जानें गुरु पूर्णिमा का दान और गुरु पूर्णिमा के उपाय।

Image

गुरु पूर्णिमा का दान, गुरु पूर्णिमा के उपाय राशि के अनुसार (Pic: iStock)

Guru Purnima Par kya daan karna chahiye, Guru Purnima Ke Upay: दिनांक 10 जुलाई दिन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए आज की रात्रि विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार गुरु पूर्णिमा को दैहिक, दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के सरल उपाय।

गुरु पूर्णिमा का दान, गुरु पूर्णिमा के उपाय राशि के अनुसार

1. मेष- हनुमान जी की पूजा करें। 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

2. वृष- श्री सूक्त का पाठ करें।चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय का भोजन दान करें।

3. मिथुन- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग की दाल का दान करें गरीबों में अन्न का दान करना लाभकारी है।

4. कर्क- शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अपने वजन के बराबर चावल का दान करें।

5. सिंह- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें।

6. कन्या- श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला- श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। गरीबों में वस्त्रों का दान करें।

8. वृश्चिक- बजरंगबाण का पाठ करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। अन्न का दान करें।

9. धनु- श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर- शनि के बीज मंत्र का जप करें।सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ- हनुमानबाहुक का पाठ करें।तिल का दान करें। गरीबों में काले वस्त्रों का दान करें।

12. मीन- गुरु के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। पीपल की 07 परिक्रमा करें। चने की दाल का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article