Guru Nanak Jayanti 2025 (गुरु नानक जयंती 2025): गुरु नानक जयंती का त्योहार सिख धर्म के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन सिख लोग गुरुद्वारे जाते हैं और कीर्तन में शामिल होते हैं। इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पर लंगर को आयोजन भी किया जाता है। तो वहीं कई लोग गुरु नानक जयंती पर अखंड पाठ भी कराते हैं। गुरु नानक जी की जयंती से एक दिन पहले प्रभाव फेरी भी निकाली जाती है। चलिए जानते हैं इस साल गुरु नानक जयंती कब है।
Guru Nanak Jayanti 2025
गुरु नानक जयंती 2025 (Guru Nanak Jayanti 2025)
| गुरु नानक 2025 | 5 नवंबर 2025, बुधवार |
| गुरु नानक की वर्षगांठ 2025 | 556वां जन्म वर्षगांठ |
| पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ | 4 नवम्बर 2025 को 10:36 पी एम बजे |
| पूर्णिमा तिथि समाप्त | 5 नवम्बर 2025 को 06:48 पी एम बजे |
कैसे मनाई जाती है गुरु नानक जयंती? (Guru Nanak Jayanti Kaise Manai Jati Hai)
गुरू नानक जयंती के पर्व को सिख धर्म के लोगों द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख लोग अखंड पाठ का आयोजन करते हैं, जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन लोग गुरुद्वारे भी जरूर जाते हैं और वहां जाकर कीर्तन में भाग लेते हैं। साथ ही इस शुभ दिन पर लंगर का आयोजन भी किया जाता है। कहते हैं इस दिन सच्चे मन से गुरु नानक जी का ध्यान कर उनका स्मरण करने से मन को शांति प्राप्त होती है। साथ ही मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं।
