Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह बृहस्पति को ग्रहों का गुरु माना जाता है। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने से जातक धन, प्रतिष्ठा और मान- सम्मान में वृद्धि मिलती है। शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह शनि ग्रह के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माने जाते हैं। देवगुरु बृहस्पति लगभग 13 महीने के बाद अपनी राशि बदलते हैं। ये एक राशि में 13 महीने के करीब विराजमान रहते हैं, इसलिए गुरु के गोचर का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। साल 2025 में गुरु ग्रह 15 मई, 2025 को देर रात 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के मिथुन राशि में गोचर से किन राशि वालों को फायदा मिल सकता है।
गुरु गोचर से इन राशि वालों को होगा फायदा
मेष राशि
गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस समय में आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा और धन में वृ्द्धि हो सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातक को धन का लाभ करवा सकता है। बिजनेस मं तरक्की हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
मिथुन राशि
गुरु गोचर से मिथुन राशि के जातक की किस्मत पलट सकती है। इस दौरान आप किसी नई बिजनेस डील पक्की कर सकते हैं। यात्रा पर आप जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा आपके लिए मंगलकारी होगा। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है। उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए गुरु गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। आप यदि निवेश करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। गुरु गोचर के समय में आपको अच्छा रिर्टन मिल सकता है। बिजनेस में मनचाहा मुनाफा मिल सकता है।
