अध्यात्म

Guru Nanak Jayanti 2025: इस साल गुरु नानक जयंती कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख

Guru Nanak Jayanti 2025 (गुरु नानक जयंती 2025): गुरु नानक जयंती का त्योहार सिख धर्म के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। पंचांग अनुसार ये पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। चलिए जानत हैं 2025 में गुरु नानक जयंती कब मनाई जाएगी।

Image

Guru Nanak Jayanti 2025

Guru Nanak Jayanti 2025 (गुरु नानक जयंती 2025): गुरु नानक जयंती का त्योहार सिख धर्म के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन सिख लोग गुरुद्वारे जाते हैं और कीर्तन में शामिल होते हैं। इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पर लंगर को आयोजन भी किया जाता है। तो वहीं कई लोग गुरु नानक जयंती पर अखंड पाठ भी कराते हैं। गुरु नानक जी की जयंती से एक दिन पहले प्रभाव फेरी भी निकाली जाती है। चलिए जानते हैं इस साल गुरु नानक जयंती कब है।

गुरु नानक जयंती 2025 (Guru Nanak Jayanti 2025)

गुरु नानक 20255 नवंबर 2025, बुधवार
गुरु नानक की वर्षगांठ 2025556वां जन्म वर्षगांठ
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ4 नवम्बर 2025 को 10:36 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त5 नवम्बर 2025 को 06:48 पी एम बजे

कैसे मनाई जाती है गुरु नानक जयंती? (Guru Nanak Jayanti Kaise Manai Jati Hai)

गुरू नानक जयंती के पर्व को सिख धर्म के लोगों द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख लोग अखंड पाठ का आयोजन करते हैं, जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन लोग गुरुद्वारे भी जरूर जाते हैं और वहां जाकर कीर्तन में भाग लेते हैं। साथ ही इस शुभ दिन पर लंगर का आयोजन भी किया जाता है। कहते हैं इस दिन सच्चे मन से गुरु नानक जी का ध्यान कर उनका स्मरण करने से मन को शांति प्राप्त होती है। साथ ही मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article