अध्यात्म

गुरु गोचर 2025: 14 मई से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा भाग्य, धन और सफलता का वरदान

Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: बृहस्पति देव 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में गुरु के गोचर करते ही 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Guru Gochar In Mithun Rashi 2025

Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। फिर 18 अक्टूबर 2025 की रात 9 बजकर 39 मिनट को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। करीब दो महीने इस राशि में रहने के बाद गुरु 5 दिसंबर 2025 में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यानी इस साल गुरु दो बार राशि बदलेंगे। चलिए जानते हैं गुरु का राशि परिवर्तन किन राशियों को लाभ देगा।

वृषभ राशि

बृहस्पति वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। बृहस्पति के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी में गंभीरता रहेगी। जिससे लोग आपकी बातों से आसानी से प्रभावित हो जायेंगे। इस अवधि में आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी उत्तम लाभ के योग बनेंगे। अपने लोगों से धन लाभ और अनेक प्रकार की मदद मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये गोचर विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगा। इस दौरान आपको सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। आप नई-नई चीज़ें सीखने में उत्साहित होंगे विवाह के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याओं में कमी आएगी। व्यापार में उत्तम उन्नति के योग बनेंगे। आपको व्यापार में अच्छा लाभ और सामाजिक तौर पर उन्नति मिलेगी।

कर्क राशि

धार्मिक यात्राओं और लंबी यात्राओं के प्रबल योग बनेंगे। आप विदेश गमन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

सिंह राशि

बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। यह आपके लिए अच्छी सफलता का समय होगा। आपके पास अच्छी आमदनी आने लगेगी। धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आप संतान प्राप्ति की इच्छा करते हैं तो संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने का योग बनेगा। किसी तरह की संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article