अध्यात्म

Guru Gobind Singh Jayanti 2024: गुरु गोबिंद सिंह जंयती पर क्या करते हैं, जानें इसका महत्व

Guru Gobind Singh Jayanti 2024: गुरु गोबिंद सिंह सिख समुदाय के 10 वें गुरु माने जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जंयती का दिन सिख समुदाय के लिए बहुत खास होता है। आइए जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह जंयती पर क्या किया जाता है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Guru Gobind Singh Jayanti 2024

Guru Gobind Singh Jayanti 2024: महान संत गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और माता का नाम गुजरी था। गुरु गोबिंद सिंह का बचपन का नाम गोबिंद राय था। अपने जन्म के बाद वे 4 वर्षों तक पटना में रहे। गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे और गुरु गोबिंद सिंह जयंती उनके सम्मान में मनाई जाती है। उन्होंने सिख धर्म के लिए महान कार्य किये। उन्होंने ही आदि श्री ग्रंथ साहिब जी को पूरा किया था। आइए जानते हैं कब है गुरु गोंबिद सिंह जयंती और इस दिन क्या किया जाता है।

Guru Gobind Singh Jayanti 2024 Date (गुरु गोंबिद सिंह जयंती डेट)

हर साल गुरु गोंबिद सिंह की जयंती पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मनाई जाती है। इस साल गुरु गोंबिद सिंह की जयंती 17 जनवरी 2024 बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन को सिख समुदाय के लोग बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं।

गुरु गोंबिद सिंह जयंती के दिन क्या- क्या किया जाता है

गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म में इतना योगदान दिया कि इस धर्म के लोग उनका जन्मदिन पूरी खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन, सिख सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारे में जाकर माथा टेकते हैं और अपने परिवार और रिश्तेदारों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन गुरुद्वारे में लंगर भी परोसा जाता है। गुरुद्वारे में लोग गुरु गोबिंद सिंह जी के गीतों, कविताओं और कहानियों का आनंद लेते हैं और उन्हें याद करते हैं। सिख समुदाय के शहरों में जुलूस निकालते हैं और भक्ति भजन गाते हैं। इस दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं गुरबाणी कीर्तन भी किया जाता है।

गुरु गोंबिद सिंह जयंती महत्व (Guru Gobind Singh Jayanti Importance)

सिख सुमदाय में गुरु गोंबिद सिंह की जयंती का बहुत महत्व है। इस दिन को सिख समुदाय के लिए बहुत धूमधाम से मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह के शब्द विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ये सिख समुदाय के 10 वें गुरु हैं। इन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article