अध्यात्म

Gupt Navratri Katha: गुप्त नवरात्रि की कथा से जानिए इसका महत्व और इतिहास

Gupt Navratri Vrat Katha In Hindi: गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक रहेगी। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यहां जानिए गुप्त नवरात्रि की पौराणिक कथा।

Image

Gupt Navratri Vrat Katha

Gupt Navratri Vrat Katha In Hindi (गुप्त नवरात्रि व्रत कथा): आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि इस साल 6 जुलाई से शुरू हो चुकी है। जहां आम नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है तो वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। इसके अलावा ये नवरात्रि तांत्रिकों, शक्ति साधना से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष मायने रखती है। ये गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों में मनाई जाती है। यहां जानिए गुप्त नवरात्रि व्रत कथा।

गुप्त नवरात्रि व्रत कथा (Gupt Navratri Vrat Katha In Hindi)

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार ऋषि श्रृंगी अपने भक्तों को दर्शन दे रहे थे कि तभी अचानक से भीड़ से एक स्त्री निकलकर सामने आई। उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी से कहा कि मेरे पति हमेशा गलत कामों से घिरे रहते हैं जिस वजह से मैं ना तो पूजा-पाठ कर पाती हूं और ना ही धर्म और भक्ति से जुड़ा कोई कार्य कर पाती हूं। लेकिन मैं मां दुर्गा की उपासना करना चाहती हूं। ऋषि श्रृंगी ने महिला से कहा कि चैत्र और शारदीय नवरात्रों को तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त 2 अन्य नवरात्रि भी होते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

ऋषि ने स्त्री को बताया जहां प्रकट नवरात्रों में 9 देवियों की उपासना की जाती है तो वहीं गुप्त नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की साधना किए जाने का विधान है। कहते हैं यदि इन गुप्त नवरात्रि में कोई भी भक्त माता दुर्गा की विधि विधान पूजा करता है उनके जीवन में सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है। ऋषि श्रृंगी आगे कहते हैं कि लोभी, कामी, मांसाहारी और पूजा-पाठ न कर वाला भी यदि गुप्त नवरात्रि में माता की विधि विधान पूजा करता है तो उसे भी इस जीवन में कुछ करने की जरूरत नहीं होती। उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी की बातों को पूर्ण श्रद्धा से सुनकर गुप्त नवरात्रि की विधि विधान पूजा की। जिसके बाद से उनके जीवन में सुख-शांति आ गई और उसका पति भी गलत रास्ते से सही रास्ते पर आ गया।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article