अध्यात्म

Gujrati New Year 2024: गुजराती नव वर्ष की हुई शुरुआत, जानिए ये कौन सा विक्रम सम्वत है

Gujrati New Year 2024, Gujrati Vikram Samvat 2081: गुजराती नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें आज से यानी 2 नवंबर 2024 से गुजराती नये साल की शुरुआत हो गई है। जानिए ये कौन सा विक्रम सम्वत है।

Image

Gujrati New Year 2024

Gujrati New Year 2024, Gujrati Vikram Samvat 2081: गुजराती नव वर्ष की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। ये तिथि दिवाली के अगले दिन पड़ती है। इस दिन गुजराती लोग पुरानी खाता पुस्तकों को बंद करके नई पुस्तकों का शुभारंभ करते हैं। इस पारंपरिक खाता पुस्तकों को चोपड़ा के नाम से जाना जाता है। इस साल गुजराती नव वर्ष की शुरुआत 2 नवंबर 2024, शनिवार के दिन से हुई है।

Gujrati New Year 2024 Start Date (गुजराती नव वर्ष 2024)

गुजराती नव वर्ष की शुरुआत 2 नवंबर 2024, शनिवार को हो गई है। ये गुजराती विक्रम सम्वत 2081 है। बता दें गुजराती नव वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और 2024 में ये तिथि 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 16 मिनट से 2 नवंबर की रात 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गुजराती नया साल 2 नवंबर से प्रारंभ हुआ है।

Gujrati Nav Varsh Ko Kin Namo Se Jana Jata Hai (गुजराती नव वर्ष को किन नामों से जाना जाता है)

गुजराती नव वर्ष को बेस्टु वरस, वर्षा-प्रतिपदा, या बस ‘पड़वा’ कहा जाता है। इस दिन गुजराती लोग देवी-देवताओं की विशेष पूजा करते हैं। नए कपड़े पहनते हैं और अपने जान-पहचान के लोगों से गले मिलकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन घरों में तरह-तरह का स्वादिष्ट भोजन बनता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article