अध्यात्म

2026 Grahan: 2026 में पहला ग्रहण कब है? क्या ये ग्रहण भारत में दिखेगा? जानें, पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की डेट

Grahan In 2026 (2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब है): 2026 में पहला ग्रहण कब लगने वाला है? 2026 में कितने ग्रहण भारत में दिखेंगे? 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब है? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आप यहां से देख सकते हैं।

Image

साल 2026 का पहला ग्रहण कब लगेगा (pic credit: canva)

Grahan In 2026 (2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब है): साल 2025 खत्म होने में बस 1 महीने और बचे हैं। इसके बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। साल 2026 में ग्रहण लग रहा है या नहीं और अगले साल का पहला ग्रहण कब लगने वाला है? इस तरह के सवाल लोग अभी से सर्च करने लगे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण में कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। तो अगर आप भी अगले साल के पहले ग्रहण के बारे में जानना चाहते हैं या फिर अगले साल लगने वाला ग्रहण की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप यहां से अपने हर सवाल के जवाब देख सकते हैं।

2026 का पहला ग्रहण

17 फरवरी 2026 के दिन अगले साल का पहला ग्रहण लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में ही दिखेगी, लेकिन भारत में ये नजर नहीं आएगी। इसलिए पहले ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।

2026 का दूसरा ग्रहण

17 फरवरी के बाद 3 मार्च 2026 को साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण है। हालांकि, ये ग्रहण भारत में नजर आएगा। भारत के साथ-साथ ये ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका भी नजर आएगा। अब ग्रहण भारत मे नजर आएगा तो इस ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य होगा।

2026 का तीसरा ग्रहण

3 मार्च के बाद सीधा 12 अगस्त को साल का तीसरा ग्रहण लगने वाला है। ये एक सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। ये बस आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और रूस जैसे इलाकों में दिखेगा और भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।

2026 का चौथा ग्रहण

साल 2026 में चार ही ग्रहण है और आखिरी यानी चौथा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण है। ये ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। भारत में ये वाला ग्रहण भी नजर नहीं आएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article