अध्यात्म

एक महीने तक ये 4 राशियां रहें सतर्क, मिल सकता है धोखा, सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करेगा परेशान

Surya Rashi Parivartan In Mithun Rashi 2024: सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं और जून में ये मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए सूर्य का ये गोचर किन राशियों को परेशान करने वाला है।

Image

Surya Rashi Parivartan 2024

Sun Transit In Gemini 2024: सूर्य ग्रह 15 जून 2024 की मध्यरात्रि 12 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में सूर्य का गोचर जहां मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को अथाह लाभ देगा तो वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से परेशानी होने वाली है। जानिए किन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अशुभ साबित होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर परेशानी भरा साबित होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आएंगी। अपने लोगों का साथ कम मिलेगा। इसके अलावा किसी करीबी से भी धोखा मिलने के संकेत है। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस गोचर से कष्ट मिलेगा। ऑफिस में बॉस से झगड़ा हो सकता है। जिस वजह से आप टेंशन में रहेंगे। सुझाव है कि इस समय अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर अशुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका कोई अपना आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो नुकसान हो जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस समय अपने भाग्य का साथ कम मिलेगा। परिवार वालों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। करियर में भी इस दौरान समय परेशानी भरा रहेगा। बेवजह के वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article