अध्यात्म

Ganesh Mantra Sanskrit: गणेश भगवान के ये संस्कृत मंत्र, आपको हर काम में दिलाएंगे सफलता, जान लें इनके जाप का तरीका

Ganesh Mantra In Sanskrit: हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं मंत्रों में इतनी शक्ति होती है जिससे व्यक्ति अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकता है। चलिए आपको बताते हैं गणेश जी के कुछ खास संस्कृत मंत्र।

Image

Ganesh Mantra In Sanskrit And Hindi

Ganesh Mantra In Sanskrit: हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन गणेश जी के मंत्रों का जाप करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं गणेश जी की कृपा से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और तेज बुद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आज यहां हम आपको गणेश जी के कुछ ऐसे खास मंत्रों को बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जाप से आप जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

गणेश जी के मंत्र (Ganesh Ji Ke Mantra)

ॐ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।

मंत्र के लाभ : किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए इससे काम में सफलता प्राप्त होती है।

ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।

मंत्र के लाभ: गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है।

श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः ।।

मंत्र के लाभ: गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

गणानां त्वा गणपतिं हवामहे प्रियाणां त्वा प्रियपतिं हवामहे |

निधीनां त्वा निधिपतिं हवामहे वसो मम आहमजानि गर्भधमा त्वमजासि गर्भधम् ||

मंत्र के लाभ: गणेश जी की पूजा से पहले उनका आहवाहन करते हुए इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।

द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।

द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥

विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌।

मंत्र के लाभ: जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश जी के इस मंत्र का जाप लाभकारी होता है।

प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम् |

तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयोः शिवाय ||

मंत्र के लाभ: प्रतिदिन सूर्योदय से पहले गणेश जी के इस मन्त्र का जाप करने से उनका खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गणेश जी के मंत्र जाप का तरीका

गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करने से पहले स्नान कर साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद जिस माला से मंत्रों का जाप करना है उसकी शुद्धि अवश्य कर लें। फिर आसन बिछाएं और गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष धूप अवश्य जलाएं। गणेश जी के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करना बेहद शुभ माना जाता है। जितनी बार मंत्र जाप का संकल्प लें उसे पूरा जरूर करें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article