अध्यात्म

Sakat Chauth Ganesh Ji Ki Aarti: सकट चौथ पर जरूर करें भगवान गणेश की ये आरती

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 08:53 PM IST

Jai Ganesh Jai Ganesh Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। इसलिए किसी भी पूजा पाठ या शुभ काम में सबसे पहले इनकी आरती की जाती है।

Image

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: श्री गणेश जी को हिन्दू धर्म में प्रथम पूज्य माना जाता है। इन्हें विघ्न हरता भी कहा जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कोई भी पूजा पाठ बिना इनकी पूजा के अधूरी मानी जाती है। बुधवार के दिन इनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यहां आप देखेंगे गणेश भगवान की आरती। जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

श्री गणेश आरती (Ganesh Aarti In Hindi)

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article