अध्यात्म

Ganesh Chaturhi 2023: कब है गणेश चतुर्थी ? जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Ganesh Chaturhi 2023: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व है। इस समय में पूरे 10 दिन तक गणेश जी की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। यह पर्व खासतौर महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कब से शुरू है गणेश चतुर्थी। गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Image

Ganesh Chaturhi 2023

Ganesh Chaturhi 2023 Date: हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन से पूरे 10 दिन का तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों में बप्पा को लेकर आते हैं और उनकी विधिवत पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस समय बप्पा धरती पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए उनके पास आते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी । इसी दिन से गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा। ये उत्सव 19 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा इसके बाद गणपति विसर्जन किया जाएगा। आइए जानते हैं ये त्योहार क्यों मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है।

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इसके पीछे एक अहम वजह है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इसके अलावा एक और पौराणिक कथा प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है कि वेदव्यास जी ने गणेश जी को महाभारत रचना को लिपिबद्ध करने को कहा था। गणेश चतुर्थी के दिन से ही व्यास जी ने बोलना शुरू किया और गणेश जी ने लगातार 10 तक लिखा। इस कारण ये पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन से पूरे 10 दिन तक गणेश जी की विधि- विधान से पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती हैं।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान गणेश के जन्म के समय भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि थी। इसी कारण से गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। 19, 2023 सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:34 बजे तक पूजा का शुभ समय है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article