अध्यात्म

Ganadhipa Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2023: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर करें इस तरह से पूजा, यहां जानें पूरी विधि

Ganadhipa Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2023: हर साल मार्गशीर्ष मास की चतुर्थी तिथि के दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इसकी पूजा विधि के बारे में।

Image

Ganadhipa Sankashti Chaturthi

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2023: इस साल 30 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। ये त्योहार हर साल मार्गशीर्ष मास की चतुर्थी तिथि के दिन मनाई जाती है। मार्गशीर्ष मास का महीना भगवान श्री कृष्ण की भक्ति को समर्पित है। लेकिन इस महीने के पहले त्योहार की शुरुआत भगवान गणेश से होती है। वैसे भी हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि दी गई है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है इसके साथ ही साधक के काम में आ रही सारी बाधा समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी विधि के बारे में।

गणाधिप संकष्टी चुतुर्थी पूजा विधि ( Ganadhipa Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2023)

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए।

स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान गणेश की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।

इसके बाद पूजा कक्ष में चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।

इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को अक्षत, कुमकम,दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश को पूजा की सामग्री अर्पित करने के बाद अगरबत्ती जलाएं और आरती करें।

श्रीगणेश को मोदक बहुत प्रिय है। इस दिन भगवान गणेश को मोदक भोग लगाएं।

संकष्टी चतुर्थी के दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने की प्रथा है।

गणाधिप संकष्टी चुतुर्थी महत्व ( Ganadhipa Sankashti Chaturthi Importance)

सनातन धर्म में गणाधिप संकष्टी चुतुर्थी का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इसके अलावा इस दिन चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व है। यदि कोई इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखता है तो उसके जीवन की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति को बल और बुद्धि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article