अध्यात्म

Horoscope Today, 01 March 2023: मार्च के पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 09:22 AM IST

Today Horoscope (Aaj Ka Rashifal) 01 March 2023: मार्च का पहला दिन कई राशियों के आर्थिक मामलों के लिए काफी शानदार साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। यहां जानें अपना आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 1 March 2023: आज का राशिफल

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

Horoscope Today 01 March 2023 (Aaj Ka Rashifal): मार्च का पहला दिन कई राशियों के लिए शानदार साबित होगा तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यहां जानें आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल।

आज का राशिफल 01 मार्च 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

मेष राशि

आज का आपका दिन खूबसूरत और फलदायी रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। अपने व्यापार में किसी भी रिश्तेदार को शामिल करने से बचें।अपने साथी से पैसों के मामले में असहमति हो सकती है। आज आपको थकान और अनिद्रा का अनुभव होगा।

शुभ अंक : 23

शुभ रंग : हरा

वृषभ राशि

आपका जीवन सुचारु रुप से आगे बढ़ रहा है लेकिन आज आपको एक छोटी सी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है शेयर बाजार के पेशेवरों को अच्छी कमाई के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आपका पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों ही संतुलित रहेगा।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : क्रीम

मिथुन राशि

आज आपको अपने करीबियों से सहायता मिलेगी । कोशिश करें कि अपने काम में लगातार मेहनत करते रहें आपको मेहनत से जल्द ही धन का सहयोग प्राप्त प्राप्त होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे । आप अध्यात्म की तरफ अपना लगाव महसूस कर सकते हैं। स्वाथ्य को लेकर चिंता न करें।

शुभ अंक : 05

शुभ रंग : पीला

कर्क राशि

आपका उत्साही दृष्टिकोण आज नए लोगों से संबंध बनाने में सहायता करेगा । आप एक नए सिरे से शुरुआत करेंगे। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। आपको आज जोड़ों का दर्द हो सकता है अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद

सिंह राशि

आज के दिन की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। स्टॉक एक्सचेंज और भवन निर्माण उद्योग से जुड़ने के लिए यह अच्छा दिन है। आज आपके महत्वपूर्ण काम स्थगित हो सकते हैं। अपने साथी के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण आपको वैवाहिक कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : नीला

कन्या राशि

आज आपके सहकर्मी आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यवसाय में कुछ समस्या आ सकती है ।आज हृदय रोग वाले व्यक्तियों को सावधानी बरतनी चाहिए । दिन के अंत में आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : मैरून

तुला राशि

आज आप अपने आप को अच्छे से प्रस्तुत करेंगे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से चले आ रहे खर्चे भी नियंत्रित होंगे।बच्चो की बीमारी परेशान कर सकती है । आज आपको अपनी आंखो का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक राशि

राहु के प्रभाव से आज आप चिंतित और निराश दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक आप पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। आज कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा सोच विचार कर ले। अपने सहकर्मी के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ अंक : 10

शुभ रंग : लाल

धनु राशि

आज का दिन पर्सन और ऊर्जावान रहेगा अगर आप अपना पेशा बदलने की सोच रहे हैं तो यह दिन भाग्यशाली है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। लाभकारी व्यक्तियों के साथ संबंध बनाने से आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : नीला

मकर राशि

वर्तमान में चल रही सारी समस्या जल्द खत्म होने वाली है। आज आप कोई फायदे का सौदा करेंगे। अपने आप को शांत रखें क्योंकि आप जो करेंगे उससे दूसरे लोग प्रभावित होंगे ।आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद

कुंभ राशि

आज आप अपनी ऊर्जा का उपयोग एक नए कौशल को उजागर करने के लिए करेंगे जो आपकी पहचान बढ़ा सकता है। व्यवसाय में आपकी योग्यता अधिक मूल्यवान होगी अपने परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे । आज आप दूसरों के साथ बातचीत करने और दुनिया के साथ अपनी अनूठी प्रतिभाओं को साझा करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : वायलेट

मीन राशि

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा।आपकी मन की परेशानी दूर होगी साथ ही आज कोई नया काम करेंगे। अपनी पसंद या रूचि के अनुसार ही कोई काम करें । जीवनसाथी के साथ विचारो को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में सब ठीक हो जाएगा । अपने माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : सफेद

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article