अध्यात्म

Free Horoscope 18 February 2023: आज सिंह, तुला समेत इन राशियों पर शिव रहेंगे मेहरबान, जानें आज का राशिफल

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 08:58 AM IST

Aaj Ka Rashifal in Hindi, 18 February 2023 Horoscope: आज महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पावन त्योहार है। जानिए मेष से लेकर मीन तक किन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।

Image

Mahashivratri Horoscope 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा भगवान शिव का साथ

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

Horoscope Maha Shivratri (18 February 2023): आज भगवान शिव की पूजा-अर्चना का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व माना गया है। इस दिन शिव भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कहते हैं जिन लोगों पर भगवान की कृपा बरसती है उनके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए आज महाशिवरात्रि के दिन किन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है।

आज का राशिफल, 18 फरवरी 2023 (Aaj Ka Rashifal)

आज का मेष राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

आज आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। आप हर चुनौती का डटकर सामना कर सकेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीखेंगे और उसमें सुधार करके कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अब आप शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं। विवाहित जातक अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखें।

आज का वृषभ राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- क्रीम

आज आप अपने लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। सहकर्मी आज आपको कुछ चुनौतियां प्रदान करेंगे। प्रेम मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। साथी से बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें।

आज का मिथुन राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- लाल

आज आपको किसी खास व्यक्ति का जरूरी चीजों पर साथ मिलेगा। आप कहीं नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज आपको काफी कठिनाई होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का कर्क राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

आज परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। शनि आपको अच्छे फल देंगे। आपके प्रेम रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आज का सिंह राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- पीला

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अनेक माध्यमों से धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बेवजह के तनाव लेने से बचें। शिव जी सब अच्छा करेंगे।जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

आज का कन्या राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सफेद

भगवान शिव की कृपा से आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। पुराने विवादों का निपटारा करेंगे। आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।

आज का तुला राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- गुलाबी

आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी की सलाह से आप अपने लिए बेहतर कर पायेंगे। बृहस्पति आज आपका साथ देगा। आपके फिजूलखर्ची भरे बर्ताव से आज आपके अपने परेशान हो सकते हैं। आज आपको आय बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपकी गर्दन का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।

आज का वृश्चिक राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- पीला

आज आप अपने काम पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पायेंगे। बेवजह का पैसा खर्च करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कुछ भी ऐसा न खाएं जिससे आपको शरीर में जलन महसूस हो। इसलिए सतर्क रहें।

आज का धनु राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- नीला

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। शिव जी आर पर मेहरबान रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दिन शानदार रहने वाला है। अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का मकर राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- क्रीम

किसी पुराने बीमारी से मुक्ति मिलेगी। आज किसी व्यक्ति के कारण आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है लेकिन अगर आप उन पर ध्यान नहीं देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सब ठीक रहेगा।

आज का कुंभ राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- मैरून

आज आरको कोई खास व्यक्ति किसी बड़ी परेशानी से बाहर आने में मदद करेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विवाहित जातक अपने जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला आज ले सकते हैं। फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।

आज का मीन राशिफल, 18 फरवरी 2023

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

आज उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है जिन पर आप पहले ध्यान नहीं दे पा रहे थे। आपकी शानदार सोच नई अवधारणाओं से ओत-प्रोत होगी। भगवान शिव की कृपा से आपको कई कार्यों में सफलता मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर बात होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article