अध्यात्म

February Festival List 2025: बसंत पंचमी से लेकर महाशिवरात्रि तक, जानिए फरवरी में आने वाले व्रत-त्योहारों की डेट्स

February Festival List 2025 (फरवरी महीने के व्रत त्योहार): फरवरी में वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, जया एकादशी, नर्मदा जयंती समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। यहां हम आपको इन सभी त्योहारों की तारीखों के बारे में।

Image

February Festival List 2025 In Hindi

February Festival List 2025 (फरवरी महीने के व्रत त्योहार): विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में हिंदी कैलेंडर के दो महीने आते हैं जो कि माघ और फाल्गुन हैं। माघ माह 19 फरवरी को खत्‍म होगा वहीं फाल्गुन माह 20 फरवरी से प्रारंभ होगा। फरवरी महीने से वातावरण में गर्मी की धमक आनी शुरू हो जाती है। साथ ही इस महीने में हिदुओं के कई प्रमुख त्योहार भी पड़ते हैं। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि। ज‍िन्‍हें भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां आप जानेंगे बसंत पंचमी, महा शिवरात्रि, माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती, फाल्गुन अमावस्या, प्रदोष व्रत समेत फरवरी में आने वाले सभी त्योहारों की डेट्स।

February Festival List 2025 (फरवरी महीने के व्रत त्योहार)

• 1 फरवरी 2025 - विनायक चतुर्थी

• 2 फरवरी 2025 - बसंत पंचमी

• 4 फरवरी 2025 - नर्मदा जयंती

• 8 फरवरी 2025 - जया एकादशी

• 9 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष, द्वादशी)

• 12 फरवरी 2025 - माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती

• 13 फरवरी 2025 - फाल्गुन माह शुरू

• 16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

• 20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती

• 21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती

• 24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी

• 25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष, द्वादशी)

• 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि

• 27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article