अध्यात्म

February 2025 Festival List: बसंत पंचमी, महा शिवरात्रि, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा समेत फरवरी में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, नोट कर लें डेट लिस्ट

February 2025 Festival List In Hindi: फरवरी के महीने में महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी, गणेश जयंती, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा, विजया एकादशी समेत कई व्रत-त्योहार आएंगे। देखें फरवरी के त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां।

Image

February 2025 Festival List In Hindi

February 2025 Festival List In Hindi: फरवरी महीने की शुरुआत माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से हो रही है। महीने के पहले दिन सूर्य देव मकर राशि में तो चंद्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं इस दिन गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी का त्योहार भी मनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे महीने महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। यहां आप देखेंगे फरवरी में पड़ने वाली व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

फरवरी 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट (February 2025 Festival List In Hindi)

तारीखत्योहार
1 फरवरी 2025गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
2 फरवरी 2025सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी,
3 फरवरी 2025स्कंद षष्ठी, महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान
4 फरवरी 2025नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी
5 फरवरी 2025मासिक दुर्गाष्टमी, भीष्म अष्टमी
8 फरवरी 2025जया एकादशी
9 फरवरी 2025रवि प्रदोष व्रत
12 फरवरी 2025माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, महाकुंभ का चौथा अमृत स्नान, कुंभ संक्रांति
13 फरवरी 2025फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती, इष्टि
16 फरवरी 2025द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी 2025यशोदा जयंती
20 फरवरी 2025कालाष्टमी व्रत, शबरी जयन्ती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
24 फरवरी 2025विजया एकादशी
25 फरवरी 2025भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025महाशिवरात्रि, फाल्गुन मासिक शिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान
27 फरवरीफाल्गुन अमावस्या, द्वापर युग

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article