अध्यात्म

Falgun Amavasya 2024: किस दिन फाल्गुन की अमावस्या, यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Falgun Amavasya 2024 Date: हर महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। अमावस्या तिथि पूर्वजो की पूजा और तर्पण के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है फाल्गुन की अमावस्या और क्या है इसका महत्व।

Image

Falgun Amavasya 2024

Falgun Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। ये दिन पितरों के पूजा के लिए बहुत खास मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना उत्तम होता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर पितरों के लिए किये गए तर्पण से पितर खुश होते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। अमावस्या तिथि के दिन व्रत भी किया जाता है। इस दिन का व्रत करने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है और उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि और क्या है इसका महत्व।

Falgun Amavasya 2024 Date (फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि 2024)

इस साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 मार्च रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा के राशि में होते हैं। इस दिन दोनों ही ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Falgun Amavasya 2024 Shubh Muhurat (अमावस्या तिथि 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 9 मार्च की शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 10 मार्च को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 10 मार्च को अमावस्या तिथि पड़ेगी।

  • इस दिन स्नान का मुहूर्त- सुबह 04.49 से सुबह 05.48 तक है।
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर के 12 बजे से लेकर 1 बजकर 55 मिनट पर है।
  • राहुकाल- शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक है।

Falgun Amavasya Importance (फाल्गुन अमावस्या महत्व)

सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की अमावस्या का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान से और दान करने से साधक को सारी परेशनियों से मुक्ति मिलती है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। इस दिन शनि देव की पूजा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article