अध्यात्म

Dussehra 2023 Date: कब है दशहरा ? नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त

Dussehra 2023 Date: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को राम ने रावण लंकापति का वध किया था और अन्याय के स्थान पर धर्म की स्थापना की थी। इस दिन को याद करके ही दशहरा मनाया जाता है। कब है दशहरा। इसका महत्व क्या है। शुभ मूहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Dussehra

Dussehra 2023 Kab Hai: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। ये दुर्गा पूजा के दशवें दिन मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम में लंका के राजा रावण का वध किया था और धर्म की स्थापना की थी। ये त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले को जलाया जाता है। अन्याय को मिटाने के लिए भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए। भगवान राम त्रेता युग श्रीहरि भगवान विष्णु के सातवें अवतार बनकर आए थे। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध किया। अन्याय को पराजित किया और धर्म की पुनर्स्थापना की। इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। विजयादशमी के दिन दस सिर वाले रावण की मृत्यु के कारण यह त्यौहार दशहरा के रूप में मनाया जाता है। 2023 में कब मनाया जाएगा दशहरा और क्या है इस दिन का महत्व।

दशहरा कब है ( Dussehra 2023 Date)

इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। नवरात्रि ने दशवें दिन ही दशहरा मनाया जाता है। ये दिन अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ही राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था।

दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त (Dusshera 2023 Muhurat)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 बजे शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 को शाम 03:14 बजे समाप्त होगी।

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ 22 अक्टूबर 2023, सायं 6:44 बजे

श्रवण नक्षत्र 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article