अध्यात्म

Ravan Dahan Time, Muhurat: कहां, कब होगा रावण दहन, देखें मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 08:09 PM IST

Dussehra 2022 Ravan Dahan Puja Muhurat, Timings Today: दशहरा पर रावण दहन करने की परंपरा है। जानें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, अयोध्या समेत इन शहरों में रावण दहन कितने बजे होगा।

Image

Dussehra 2022 Ravan Dahan Time: जानें दशहरा पूजा और रावण दहन मुहूर्त

Dussehra 2022 Ravan Dahan Puja Muhurat, Timings Today: आज देश भर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन रावण का दहन करने की परंपरा है। इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला ये त्योहार देश भर में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन श्री राम ने माता सीता को रावण के चंगुल से मुक्त कराया था और रावण का वध किया था। जाने देशभर में कब कितने बजे किया जाएगा रावण दहन।

रावन दहन समय (Ravan Dahan Time)

  • दिल्ली में रावण दहन का समय रात 8 बजे है। आयोजन स्थल रामलीला मैदान।
  • लखनऊ में भी रावण दहन रात 8 बजे होगा। आयोजन स्थल ऐशबाग रामलीला मैदान है
  • कानपुर में रावण दहन का समय रात 9 बजकर 30 मिनट है। आयोजन स्थल परेड रामलीला मैदान।
  • अयोध्या में रावण दहन का समय शाम 5.30 बजे है। मेले का आयोजन स्थल लक्ष्मण किला है।
  • इंदौर में रावण दहन का समय शाम 7:30 बजे है। यहां दशहरा का आयोजन इंदौर के दशहरा मैदान में किया जाएगा।
  • पटना में रावण दहन का समय 4:30 से 5:30 बजे के बीच है। यहां दशहरे के मेले का आयोजन कालिदास रंगालय में किया जाएगा।
  • रायपुर में रावण दहन का समय शाम 6 बजे है। यहां डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन होगा।
  • अमृतसर में रावण दहन का समय 7.30 बजे रखा गया है। यहां रावण दहन का आयोजन रंजीत एवेन्यू में किया जा रहा है ।

दशहरा पूजा टाइम (Dussehra 2022 Puja Time)

नई दिल्ली- 02:07 PM to 02:54 PM

पूणे- 02:22 PM to 03:10 PM

चेन्नई- 01:57 PM to 02:45 PM

कोलकाता- 01:23 PM to 02:11 PM

हैदराबाद- 02:04 PM to 02:51 PM

अहमदाबाद- 02:26 PM to 03:14 PM

नोएडा- 02:07 PM to 02:54 PM

जयपुर- 02:13 PM to 03:00 PM

मुम्बई- 02:26 PM to 03:13 PM

गुड़गांव- 02:08 PM to 02:55 PM

बेंगलुरु- 02:08 PM to 02:55 PM

चंडीगढ़- 02:09 PM to 02:56 PM

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article