अध्यात्म

श्री राम जी की इस आरती के बिना अधूरी है दशहरा पूजा

दशहरा वाले दिन भगवान श्री राम की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में श्री राम जी की पूजा करें और इस आरती को जरूर पढ़ें।

Image

Dussehra 2022 Arti & Mantra: राम जी की आरती

साल 2022 में दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ये पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस दिन श्री राम की पूजा करके शाम के समय रावण दहन किया जाता है। दशहरा पूजन के समय भगवान श्री राम की आरती ये आरती जरूर की जाती है।

श्री राम जी की आरती (Shree Ram Ji Ki Aarti)

आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।

धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।

सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ।।

कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।

शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।

नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं

भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।

सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।

खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।

दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।

देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।

कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।

देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।

आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।

कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।

सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।

धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।

राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।

राम जी के सरल मंत्र (Ram Ji Mantra)

  • ॐ राम ॐ राम ॐ राम ।
  • ह्रीं राम ह्रीं राम ।
  • श्रीं राम श्रीं राम ।
  • क्लीं राम क्लीं राम।
  • फ़ट् राम फ़ट्।
  • रामाय नमः ।
  • श्री रामचन्द्राय नमः ।
  • श्री राम शरणं मम् ।
  • ॐ रामाय हुँ फ़ट् स्वाहा ।
  • श्री राम जय राम जय जय राम ।
  • राम राम राम राम रामाय राम ।
  • ॐ श्री रामचन्द्राय नम :
Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article