अध्यात्म

Diwali 2023:दीपावली में राशि के अनुसार करें खरीददारी, कुबेर देव की बनेगी कृपा

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस त्योहार में धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं दीपावली पर राशि के अनुसार किन चीजों को खरीदना चाहिए।

Image

deepawali

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। दीपावली की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। दीपावली के दिन राशि के अनुसार सामान खरदीना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं दीवाली पर राशि के अनुसार क्या खरीदना चाहिए।

राशि अनुसार खरीदें ये सामान

मेष- स्वर्ण आभूषण,स्वर्ण पात्र, वस्त्र व सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक भी खरीद सकते हैं।

वृष- चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तन,हीरे के आभूषण,वस्त्र तथा वाहन

मिथुन- वस्त्र,चांदी के सामान तथा सिक्के,वस्त्र,वाहन व हीरे के आभूषण

कर्क- चांदी के सामान।हीरा,स्वर्ण आभूषण,धार्मिक पुस्तक,कलम तथा स्वर्ण के सिक्के

सिंह- स्वर्ण आभूषण, सिक्के, कलम, पुस्तक, स्वर्ण पात्र तथा वस्त्र

कन्या- वस्त्र,चांदी के सिक्के व बर्तन, हीरा,वाहन तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी,फ्रिज,कूलर इत्यादि

तुला- हीरे की अंगूठी,चांदी के सिक्के,वस्त्र,इलेक्ट्रॉनिक सामान।वाहन तथा हीरे के सुंदर आभूषण

वृश्चिक- स्वर्ण आभूषण,वस्त्र, सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक तथा स्वर्ण पात्र

धनु- धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के तथा वस्त्र

मकर- वाहन,वस्त्र,चांदी के सिक्के व बर्तन,हीरे के सुंदर आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान

कुम्भ- वस्त्र,वाहन,हीरे के आभूषण,टीवी,चांदी के सिक्के व आभूषण

मीन- धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के,कलम तथा वाहन

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article