5 Things Not To Buy On Dhanteras (धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?): हर कोई जानता है कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए। लेकिन इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए, इस बात की जानकारी शायद ही किसी को होगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदी जाती हैं। अगर इन चीजों को खरीदा गया तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक संकट आ सकते हैं।
नुकीली चीजें
धनतरेस पर चाकू, कैंची, पिन, सुई या किसी भी प्रकार की धारदार या नुकीली चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नुकीली वस्तुएं घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, और ये समृद्धि के प्रवाह को काट देती हैं।
शीशे का सामान
कांच या शीशा राहु ग्रह से जुड़ा होता है, जो अस्थिरता और भ्रम का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन शीशे की कोई वस्तु जैसे आईना, कांच के बर्तन या सजावटी शोपीस खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसलिए इस दिन कांच से जुड़ी वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।
तेल और घी
धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आपको इनकी जरूरत है, तो एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी कर लें। इस दिन इन्हें खरीदने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।
काला रंग
काला रंग हिंदू धर्म में नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक है। इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े, जूते या वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए। इस रंग की वस्तुओं की खरीद को अपशकुन माना जाता है, जिससे आर्थिक हानि हो सकती है।
खाली बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कि घर लाते समय वह बर्तन खाली न हो। कहते हैं कि खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं। इसलिए आप कोई नया बर्तन खरीदते हैं, तो उसे घर लाने से पहले चावल, दाल या पानी से भरकर ही लाएं। भरा हुआ बर्तन सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।
