Dev Uthani Ekadashi Daan List: इस साल देव उठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जा रही है। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कई लोग तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2023) का आयोजन भी करते हैं। इस एकादशी का व्रत रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद जागृत होते हैं। भगवान के जागते ही सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इसलिए देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन दान भी जरूर करना चाहिए। यहां आप जानेंगे कार्तिक शुक्ल एकादशी पर आप क्या दान कर सकते हैं।
Dev Uthani Ekadashi Daan 2023 (देव उठनी एकादशी दान 2023)
मेष राशि
अन्न का दान करें। मीठा और कम्बल का दान करें। अस्पताल में खिचड़ी और फल वितरित करें। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पे बेल का पेड़ लगाएं। चीटियों को चीनी दें। गेहू का दान लाभकारी है।
वृष राशि
चावल का दान करें। इत्र और सुगंधित अगरबत्ती मंदिर में चढ़ाएं। सफेद वस्त्र किसी धार्मिक स्थान के पुजारियों को दान करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अस्पताल में फल वितरण करें। ऊनी वस्त्र दान में दें।
मिथुन राशि
हरा ऊनी वस्त्र दान करें। गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं। धार्मिक पुस्तक लोगों में बांटिये। मूंग की दाल का दान करें।
कर्क राशि
कम्बल का दान करें। राहगीरों को चाय व जल पिलाएं। सफेद और पीला ऊनी वस्त्र का दान आपके लिए मंगलकारी होता है। सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अस्पताल में फल बांटें।
सिंह राशि
गेहूं व गुड़ का दान करें। एक ताबें का सूर्य बनवाकर मंदिर में दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान लाभकारी है। लाल वस्त्र श्री हनुमान जी को चढ़ाएं। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। कम्बल दान दें।
कन्या राशि
हरे ऊनी वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। मूंग की दाल का दान करें। मंदिर में घंटा चढ़ाएं। अस्पताल में फल वितरित करें।
तुला राशि
सुगंधित इत्र का दान करें। मंदिर में कपूर और अगरबत्ती चढ़ाएं। सफेद व नीले ऊनी वस्त्र का दान फलदायी है। चावल और चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि
मसूर की दाल का दान करें। गेहूं का दान पुण्य प्रदान करेगा। लाल ऊनी वस्त्र का दान करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान करें। ताम्र पात्र का भी दान कर सकते हैं।
धनु राशि
धार्मिक पुस्तक बाटें। ताम्र पात्र और मीठा चीज मंदिर में चढ़ाएं। चने की दाल और केले का दान सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। तिल का दान रोग से राहत देगा।
मकर राशि
तिल और उड़द का दान करें। काला ऊनी वस्त्र और कम्बल इत्यादि का दान पुण्यकारी है। धार्मिक पुस्तकों का दान भी कर सकते हैं। कंबल व स्वेेेटर दान करें।
कुंभ राशि
उड़द और काले तिल का दान करें। गरीबों में काला ऊनी कम्बल व वस्त्र बाटें। विष्णु मंदिर में अन्न और पीला वस्त्र दान करें।
मीन राशि
चने की दाल और फल का दान करें। श्री विष्णु मंदिर में घंटा चढ़ाएं। पीला व लाल ऊनी वस्त्र दान करें। अस्पताल में फल बाटें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।
