Vivah Upay: विवाह में देरी होने के बहुत सारे कारण होते हैं। जिसमें से बहुत बड़ा कारण कुंडली में मौजूद ग्रह भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में ग्रह अनुकूल नहीं होता तब भी विवाह में देरी होती है। जातक के जीवन में ग्रह उनके अलग- अलग उम्र में प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विवाह में हो देरी के लिए बहुत सारे खास उपाय बताए हैं। इन उपायों को अपनाकर विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल्द विवाह के लिए किन उपायों को करना चाहिए।
विवाह के लिए उपाय (Vivah Upay In Hindi)
गुप्त दान करेंयदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो आपको गुप्त दान करना चाहिए। गुप्त दान करने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती है और शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।
चमेली के तेल का दीपक
घर की दक्षिण पश्चिम स्थान पर संध्या काल के समय में चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से विवाह लिए शुभ योग बनते हैं और जल्दी शहनाई बजती है।
केले के पौधे
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है तब भी विवाह में अड़चन आती है। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन केले के पौधे में पानी में हल्दी मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी अड़चन समाप्त हो जाएगी।
16 सोमवार व्रत
जिन कुंवारी कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा है। उनको मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए और जल्द विवाह के लिए 16 सोमवार का व्रत रखना चाहिए। सोमवार का व्रत रखने से शिव जी की कृपा बनती है और मनवांछित वर की प्राप्ति होती है।
मांगलिक दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष होता है तो भी विवाह में परेशानी आती है। कुंडली से मांगलिक दोष खत्म करने के लिए हनुमान जी को गेहूं के आटे और गुड़ से बने लड्डू का भोग मंगलवार के दिन लगान चाहिए।
