December 2022 Ank Jyotish Rashifal: माह दिसम्बर अंग्रेजी माह का 12 वां महीना होता है। 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। वहीं अंक 02 चन्द्रमा का प्रतीक होकर धर्म कल्पनाशीलता व ज्ञान का परिचायक है। यह माह अंक 09 से प्रभावित होकर मङ्गल स्वामी होकर मङ्गलमय फल प्रदान करेगा। एक तरह से भाग्यकारक अंक 09 रहेगा। प्यार में जन्मांक 03 व 09 के युवा सफल रहेंगे व विवाह कर सकते हैं। 01 व 02 जन्मांक के लोग व्यवसाय व जाँब में सफल रहेंगे। अंक 04 अर्थात राहु से प्रभावित लोग विवादों से बचेंगे। अपने जन्मांक के अनुसार आप अपना दिसम्बर माह का अंकफल देखें।
जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
जन्मांक 02- शुभ अंक- 01 व 03
जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व मङ्गल मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03- शुभ अंक-09 व 04
जाँब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी मङ्गल जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उदर व नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक04- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 रियल स्टेट, मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक05-शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 05 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06- शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय-माह का भाग्य अंक 09 है।इस माह व्यवसाय में शनि व मङ्गल का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07-शुभ अंक-08 व 06
जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी मङ्गल है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।अंक 04 व 07 नामांक के लोग हेल्पफुल रहेंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08-शुभ अंक-06 व 07
जाँब व व्यवसाय- इस माह मङ्गल, शुक्र व बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9जन्मांक09-शुभ अंक-03 व 08
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
